बुधवार, 26 जुलाई 2023

पर्यावरण

 स्कंद पुराण में एक सुंदर श्लोक है।


अश्वत्थमेकम् पिचुमन्दमेकम्

न्यग्रोधमेकम् दश चिञ्चिणीकान्।

कपित्थबिल्वाऽऽमलकत्रयञ्च

पञ्चाऽऽम्रमुप्त्वा नरकन्न पश्येत्।।


अश्वत्थः = पीपल (100% कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है)

पिचुमन्दः = नीम (80% कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है)

न्यग्रोधः = वटवृक्ष (80% कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है)

चिञ्चिणी = इमली (80% कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है)

कपित्थः = कविट (80% कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है)

बिल्वः = बेल (85% कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है)

आमलकः = आवला (74% कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है)

आम्रः = आम (70% कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है)

(उप्ति = पौधा लगाना)


अर्थात् - जो कोई इन वृक्षों के पौधो का रोपण करेगा, उनकी देखभाल करेगा उसे नरक के दर्शन नही करने पड़ेंगे।


पीपल नीम, वटवृक्ष और कवित बेल सब आम 

इमली आँँवल जे सिंचईं तेकर नहीं बिगड़े कोई काम।


मूले ब्रह्मा त्वचा विष्णु शाखा शंकरमेवच।

पत्रे पत्रे सर्वदेवायाम् वृक्ष राज्ञो नमोस्तुते।।


भावार्थ -जिस वृक्ष की जड़ में ब्रह्मा जी तने पर श्री हरि विष्णु जी एवं शाखाओं पर देव आदि देव महादेव भगवान शंकर जी का निवास है और उस वृक्ष के पत्ते, पत्ते पर सभी देवताओं का वास है ऐसे वृक्षों के राजा पीपल को नमस्कार है🙏


इस जीवन का फेम अलग है।

 हौसला दुख दर्द की कहानी से ज्यादा । 

आंसू की कीमत नहीं है पानी से ज्यादा।।


ये खून राजपूताना है जिसका हर कोई दीवाना है।


बुरा वक्त दरवाजा खटखटा के नहीं आता।


चाहे हो अब राह अकेली ;  

चाहें रुठे हर एक सहेली , 

पर मेहनत से ना इनकार करेंगे 

हम neet qualify इस बार करेंगे  


चाहे एक वक्त का खाना छूटे 

चाहे हमारा नहाना छूटे  

पर question से दो दो हाथ करेंगें 

हम neet qualify इस बार करेंगे


क्या teacher की बात मानी हमने 

क्या याद करली हर एक कहानी हमने 

क्या PYQ पर वार किया हैं 

हर question दो दो बार किया है ,

अगर नही किया तो , प्रण लो इस बार करेंगें , 

हम neet qualify इस बार करेंगे......


पापा का सपना मम्मी की बातें।

अपनी मेहनत की हर वो रातें।

ऐसे नहीं बर्बाद करेंगे। 

हम neet क्वालीफाई इस बार करेंगे।...


किस्मत क्या है, जादू है 

अपना हर लम्हे पर काबू है?

ऐसे बैठकर नहीं इंतजार करेंगे

हम neet qualify इस बार करेंगे......


कॉपी कलम से प्रेम अलग है। 

डॉक्टर वाला नेम अलग है। 

इस जीवन का फेम अलग है।

इसे ऐसे ही थोड़ी बेकार करेंगे।

हम neet qualify इस बार करेंगे......


मंगलवार, 25 जुलाई 2023

कोई ना दे साथ तो अपने साथ चलो भीड़ बहुत है जमाने की अपने पास चलो ...



ये हुनर तुम्हें सिखाना नहीं पड़ेगा, 

मोहब्बत है तो फिर बताना नहीं पड़ेगा। 

आंखें खुद ही देंगी जवाब सभी को 

तुम्हें बार-बार होठ हिलाना नहीं पड़ेगा।


कोई ना दे साथ तो अपने साथ चलो 

भीड़ बहुत है जमाने की अपने पास चलो 

हो रही है थकान लंबे रास्तों से तो 

करके कहीं दो पल इंतजार चलो।


तन्हाइयों का मौसम है जरा साथ चलो 

करके मेरा भी जरा इंतजार चलो। 

इतना तेज भी नही की साथ छूट जाए मेरा 

और इतना धीमा भी नहीं मेरे बाद चलो।


बहुत आ रही थी हिचकी पानी पी लिया तुमने 

मुझको करके यूं बर्बाद जिंदगी जी लिया तुमने 

मेरा तो चाक दामन है गरीबी झांकती जिससे 

पर सुना है मखमली कपड़े का दामन सी लिया तुमने 

यहाँ तो अब भी आंखों से वही धार बहती है 

पर सुना है मेरे हिस्से का आंसू पी लिया तुमने।

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

दूर हमारा प्यार ना होता...

 आशायें यूँ शून्य न होती , 

विपदाओं का वार ना होता ।

भाग्य की पटरी पर देखो , 

चलता सिर्फ इंतजार ना होता ।


तो दूर तुम्हारा प्यार ना होता ।

दूर हमारा प्यार ना होता ।।


गई दिवस की बीत कहानी ,

कैसा राजा कैसी रानी ।

इन निर्मल आँखों से कोई ,

आँशू का व्यापार न होता ।


तो दूर तुम्हारा प्यार ना होता। 

दूर हमारा प्यार ना होता।। 


पँछी के तो भाग्य में देखो 

गगन की ऊंची वीरानी है। 

सागर की लहरों पर देखो, 

तटों की गहरी निगरानी है। 

ऐसी विवश कहानी में फिर 

संघर्षों का संसार ना होता। 


तो दूर तुम्हारा प्यार ना होता ।

दूर हमारा प्यार ना होता।।