कल सुबह जब कच्ची नींद में
तुमने अपने नाजुक होठों का जामा
मेरी पलकों को पहनाया तो मालूम चला
इश्क के ईश्वरी होने का सुख
क्योंकि उस वक्त
हवस की एक बूंद भी मेरी आँख में नहीं थी
और मन में नहीं था कुछ और पा लेने की चाहत
जिंदगी बहुत कम मौके देती है ईश्वर की अनुभूति के लिए
और सांसे बहुत कम हौसला,
इस कयामत फर्ज दुनिया में
खुशी हो पाना बहुत सारे आशीर्वादों का फल है
और इसी फल से इस दुनिया में कल है ;
Yesterday morning, when you covered my eyelids with your delicate lips in a raw sleep, then I came to know the happiness of love being godly, because at that time there was not a drop of lust in my eyes and there was no desire in my mind to get something else. Gives less opportunities to experience God and very little courage to breathe, to be happy in this doomed world is the result of many blessings and with this result there is tomorrow in this world'.

Bahut he sundar
जवाब देंहटाएं