आँधी आए मेहनत करना तूफ़ान आए मेहनत करना
बुख़ार आए मेहनत करना रिश्तेदार आए मेहनत करना
प्यार आए मेहनत करना इंतजार आए मेहनत करना
क्योंकि तुम्हारा सच्चा साथी मेहनत है जैसे वन में हाथी मेहनत है
तुम्हारा सफ़र मेहनत है तुम्हारी मंजिल मेहनत है
तुम्हारी साँस मेहनत है तुम्हारी आस मेहनत है
तुम्हारी संगत मेहनत है तुम्हारी रंगत मेहनत है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें